सोनहत मिनी स्टेडियम में जगमगाए 10000 से अधिक आशीर्वाद के दीपक

सेवा संकल्प अभियान,सोनहत में सामूहिक दीपोत्सव

सोनहत
सोनहत

सोनहत/कोरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र निर्माण की 25 वर्षों की यात्रा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जिले के गांवों, शहरों और घरों में जगमगाया‘आशीर्वाद का दीया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम को जनभागीदारी से जोड़ते हुए जिले भर में जोरशोर से तैयारियां रही। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के इन दीपों की रोशनी से आज 17 सितंबर की शाम के अनेक घरों और सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ जगमगाते दिखाई दिये।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आज

सेवा संकल्प अभियान के तहत आज 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम जिलेवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की है। जिले के गांवों और शहरों में एक साथ दीप प्रज्वलित किए गए, यह दीप केवल रोशनी का आयोजन नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति बनेगा।

सोनहत मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आज शाम लगभग दस हजार से भी अधिक जगमगाते दीपक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा और समर्पण के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने का साक्षी बना एक साथ जगमगाता आशीर्वाद का दिया।

जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और सभी वर्गों के नागरिक इस आयोजन में सहभागी बने।

सेवा संकल्प अभियान जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है।

एक-एक दीप मिलकर जब रोशनी का रूप लेता है, तो वह सामूहिक संकल्प की शक्ति को दर्शाता है। इसी भावना के साथ कोरिया जिले में आज 17 सितंबर को गांव से लेकर शहर तक दीप प्रज्वलित किए गए।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत आज 17 सितंबर को शाम 7 बजे कोरिया जिले में 1 लाख 21 हजार 300 से अधिक दीये प्रज्वलित किए जा रहे।

सेवा संकल्प अभियान और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए नीचे क्लिक करें।👇

ओपन थिएटर झुमका में 10 हजार दीयों से जगमगाएगा जिला स्तरीय आयोजन

The Rashtra Darpan
Author: The Rashtra Darpan

द राष्ट्र दर्पण

Leave a Comment