गणेश विसर्जन 2026: गणेश उत्सव का 5वां दिन, धूमधाम से हो रही बप्पा की विदाई

Ganesh Visarjan 2026 गणपति बप्पा की विदाई

आज गणेश उत्‍सव का 5 वां दिन, गणपति विसर्जन का सिलसिला प्रारंभ,धूमधाम से हो रही बप्पा की विदाई

गणेश उत्सव के पांचवें दिन आज कई घरों और पंडालों में विराजे गणपति बप्पा को विधि-विधान से विदाई दी जा रही है। गणपति स्थापना के बाद पांचवें दिन होने वाला विसर्जन श्रद्धालुओं के लिए भावुक पल होता है। भक्त पूजा-अर्चना और आरती के बाद बप्पा से सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उन्हें विदाई देते हैं।

आज गणपति विसर्जन के पूर्व श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा और आरती करने के बाद विधि-विधान से बप्पा को विदाई दे रहे हैं।

गणेश विसर्जन 2026 गणपति बप्पा की विदाई
गणेश उत्सव के पांचवें दिन धूमधाम से हो रही गणपति बप्पा की विदाई

 

गणपति विसर्जन से पहले घर और पंडालों में भगवान गणेश की विधिवत पूजा कर बप्पा को दूर्वा, फूल, मोदक और अपनी श्रद्धानुसार भोग अर्पित कर श्रद्धालु मिलकर गणपति जी की आरती कर और सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना कर गणपति प्रतिमा का विसर्जन कर रहे है।

 

गणपति बप्पा को विदाई देने से पहले उनकी पूजा कर गणपति जी की प्रतिमा को फूलों से सजाकर सम्मानपूर्वक विसर्जन स्थल तक ढोल नगाड़े के साथ ले लेकर जा रहें है। इस दौरान भक्त ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते हुए बप्पा को विदाई दे रहे।

विसर्जन के समय श्रद्धालुओं स्थानीय निर्धारित विसर्जन स्थल पर जाकर विसर्जन कर रहे हैं। 

गणपति विसर्जन श्रद्धा और आस्था का पर्व है। इसलिए विसर्जन के दौरान गणपति बप्पा की प्रतिमा को पूरे सम्मान के साथ बप्पा को विदाई देकर अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना कर रहे है।

The Rashtra Darpan
Author: The Rashtra Darpan

द राष्ट्र दर्पण

Leave a Comment