बंगाल की खाड़ी से उठा भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab) छत्तीसगढ़ में तबाही मचा रहा है, जिसका असर अब दक्षिण बस्तर से लेकर सुदूर उत्तर के कोरिया जिले तक साफ देखा जा रहा है। तेज हवाओं और लगातार हो रही बेमौसम बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम का यह मिजाज किसानों के लिए बड़ी आफत बन गया है क्योंकि खेतों में पककर तैयार धान की फसल को इससे भारी नुकसान पहुंच रहा है।
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का अलर्ट,छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला,मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि बारिश से धान की फसलों पर खतरा बढ़ गया है। खेतों में जलभराव से पकी फसलों को नुकसान की आशंका। किसानों को कटाई 2 से 4 दिन टालने की सलाह।
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश का संभावना है। उत्तरी जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। अर्नब चक्रवात के असर से कोरिया जिले में बुधवार देर रात से शुरू बारिश गुरुवार को दिनभर होती रही झमाझम बारिश,बारिश से किसानों की फिक्र बढ़ी है.
चक्रवात ‘अर्नब’ का छत्तीसगढ़ में असर …
चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है।
चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं के मद्देनजर कुछ जिलों में स्कूल बंद रहे।
तेज हवाएं और बारिश: कोरिया, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर समेत छत्तीसगढ़ के 16 से अधिक जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं और मध्यम से भारी वर्षा हो रही है।

• तापमान में गिरावट: लगातार रिमझिम और भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में पारा गिर गया है और ठंड का अहसास बढ़ गया है।
• अलर्ट जारी: मौसम विभाग ने कई प्रभावित इलाकों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में छुट्टियां भी घोषित की गई हैं।
धान की फसल पर संकट
खरीफ सीजन के तहत राज्य में धान की फसल लगी हुई है, जो इस समय पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार है:
• फसल सड़ने का खतरा: तेज हवाओं के कारण खड़ी फसलें खेतों में बिछ (गिर) गई हैं। खेतों में पानी भरने (जलभराव) से धान की बालियों में फंगस (फफूंद) लगने और उनके सड़ने की गंभीर आशंका पैदा हो गई है।
• झड़ने का डर: तेज बारिश और हवाओं से धान के पके दाने बालियों से टूटकर गिर रहे हैं।
• सरकारी खरीद पर असर: नियमों के मुताबिक, मानक से अधिक नमी वाला धान सरकारी केंद्रों पर नहीं खरीदा जाता है। बारिश में भीगने के कारण धान में नमी बढ़ जाएगी, जिससे किसानों को उपज बेचने में भी परेशानी आ सकती है।
किसानों के लिए आवश्यक कृषि परामर्श (Advisory)
इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और मौसम विभाग ने किसानों को नुकसान से बचने के लिए उपाय करने की सलाह दी है:
धान, मक्का और तिलहन की फसलों की कटाई को फिलहाल 2 से 4 दिनों के लिए रोक दें।
जिन खेतों में पानी भर गया है, वहां से तुरंत पानी निकालने (ड्रेनेज) की व्यवस्था करें ताकि बालियां पानी में डूबी न रहें।
यदि फसलें पहले ही काटी जा चुकी हैं या खलिहान में रखी हैं, उन्हें तिरपाल या प्लास्टिक शीट से अच्छी तरह ढककर ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर रखें।
रबी बुवाई रोकें: गेहूं, चना और अन्य रबी फसलों की बुवाई की तैयारी कर रहे किसान मौसम में सुधार होने तक इसे टाल दें।
किसान भाइयों से अनुरोध है कि वे किसी भी आपातकालीन स्थिति में स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी कंट्रोल रूम नंबरों पर संपर्क करें और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों या खुले मैदानों में जाने से बचें।








