सोनहत आश्रम छात्र की मौत पर पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने जताया दुख, निष्पक्ष जांच की मांग

सोनहत/कोरिया। सोनहत क्षेत्र के आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र प्रिंस सिंह उर्फ भीम की पानी में डूबने से हुई मौत के मामले में पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना को लेकर आश्रम की व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि आश्रम से छात्र के अचानक बाहर जाने की परिस्थितियों की जांच जरूरी है। उन्होंने आश्रम अधीक्षक अशोक एक्का की कथित लापरवाही की भी जांच किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि इतनी गंभीर घटना में जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है।

कमरों ने कोरिया जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास तथा संबंधित हॉस्टल अधीक्षक की भूमिका की भी जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

पूर्व विधायक ने कहा कि आश्रमों और छात्रावासों में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में होनी चाहिए। उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आश्रमों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और जिम्मेदारियों को स्पष्ट करने की आवश्यकता बताई।

फिलहाल पूरे मामले की वास्तविक परिस्थितियां जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

The Rashtra Darpan
Author: The Rashtra Darpan

द राष्ट्र दर्पण

Leave a Comment