सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को मनेन्द्रगढ़ में निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’

मनेन्द्रगढ़ में 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी जिला एमसीबी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत 7 अक्टूबर 2026 को मनेन्द्रगढ़ में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा के एकीकरण स्थल एवं सभा के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड, मनेन्द्रगढ़ निर्धारित किया गया है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी ने बताया कि ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ 7 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे होगा। आयोजन के लिए तीन अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

पहली यात्रा स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर से शहीद भगत सिंह चौक होते हुए पीडब्ल्यूडी चौक पहुंचेगी। दूसरी यात्रा स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर से होटल हसदेव इन होते हुए पीडब्ल्यूडी चौक पहुंचेगी। वहीं तीसरी यात्रा स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर से बीआर. मार्ट होते हुए पीडब्ल्यूडी चौक पहुंचेगी।

तीनों मार्गों से निकलने वाली यात्राओं का समापन पीडब्ल्यूडी चौक, मनेन्द्रगढ़ में होगा। कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पार्टी की ओर से विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम प्रभारी आशीष शर्मा, एलईडी प्रभारी जलील शाह, नगर सज्जा प्रभारी अजय सिंह, लंच प्रभारी दिलीप सेन, वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन समाज प्रमुख समन्वय प्रभारी हिमांशु श्रीवास्तव तथा मसाल प्रभारी राहुल जायसवाल को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं।

भाजपा जिला महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 के जिला संयोजक आशीष मजूमदार के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही है।

The Rashtra Darpan
Author: The Rashtra Darpan

द राष्ट्र दर्पण

Leave a Comment