कोरिया/बैकुंठपुर
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले इस अभियान को लेकर कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और जिला से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े, जिला संगठन प्रभारी ललन प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, सरगुजा सहकारी बैंक उपाध्यक्ष जगदीश साहू, जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक पंकज गुप्ता तथा जिला महामंत्री कपिल जायसवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा — अखिलेश सोनी
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी 25 वर्षों की सेवा यात्रा सुशासन, गरीब कल्याण, विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प का उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि प्रधानमंत्री की सेवा एवं समर्पण की भावना, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाएं।
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं — भैयालाल राजवाड़े
बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज के बीच काम करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
संगठनात्मक एकजुटता के साथ अभियान को गति देने का आह्वान
जिला संगठन प्रभारी ललन प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता और बेहतर समन्वय के साथ अभियान को गति देने की अपील की। उन्होंने जिला, मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि कोरिया जिले के कार्यकर्ता पूरी ताकत, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि सेवा संकल्प अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम तक सीमित न रहे, बल्कि इसे जनसेवा और जनभागीदारी का व्यापक माध्यम बनाया जाए।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति कार्यकर्ताओं की एकजुटता में है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सामूहिक भावना के साथ अभियान के उद्देश्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिलेभर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों, जिला एवं मंडल स्तर पर दायित्वों, संगठनात्मक तैयारियों तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारियां शुरू कर प्रत्येक आयोजन को प्रभावी और जनसहभागिता वाला बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, बसंत राय,l राजेश सिंह, अनिल साहू, रविशंकर राजवाड़े एवं चुन्नी पैकरा, नपाध्यक्ष नविता शिवहरे, अरुण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू सहित जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कपिल जायसवाल ने किया, जबकि सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में जिलेभर से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।









