हाथियों ने तोड़ा आशियाना,मुआवजे की मांग

एमसीबी

जिले के गुरुघासीदास तमोर पिंगला टाईगर

रिजर्व भरतपुर क्षेत्र में विचरण कर रहे जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। जानकारी अनुसार पार्क परिक्षेत्र जनकपुर के ग्राम थोड़गी के हथवारी पारा में बीती रात हाथियों के दल ने कई ग्रामीणों के घरों को तोड़कर तहस नहस कर दिया। हाथियों ने गांव में घुसकर तीन मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं घरों में रखा सामान भी बर्बाद कर दिया है।

हाथियों के लगातार गांव में पहुंचने से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। मकानों को नुकसान पहुंचाने के बाद भरी बरसात में ग्रामीण तीन परिवारों के सामने सिर छिपाने तक की जगह नहीं बची,घर टूट जाने से रहने की समस्या खड़ी हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरा होते ही हाथियों का दल गांव की ओर आ धमकता है हाथियों के भय और खौफ के बीच अपनी जान-माल की सुरक्षा कर पाना भी बहुत मुश्किल हो रहा है।

खेतो में लगे फसलों को भी हाथियों के दल ने रौंदकर और खाकर बर्बाद कर दिया है। ग्रामीणों को जहां एक ओर मकान के क्षति होने का तो दूसरी ओर फसलों के नुकसान का भी आर्थिक बोझ उठाने को मजबूर है।

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा हाथियों से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कोई भी ठोस और स्थाई कारगर उपाय दूर तक दिखाई नहीं देता। यही वजह है कि क्षेत्र में लगातार हाथियों की मौजूदगी के बावजूद ग्रामीणों को स्थायी सुरक्षा नहीं मिल पा रही है।

पार्क परिक्षेत्र जनकपुर क्षेत्र में लगातार हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। हाथी। प्रभावित ग्रामीणों ने मांग की है कि हाथियों को गांव से दूर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराई जाए।

The Rashtra Darpan
Author: The Rashtra Darpan

द राष्ट्र दर्पण

Leave a Comment