दर्दनाक हादसा: प्राथमिक शाला व हॉस्टल मझारटोला के छात्र प्रिंस सिंह की तालाब में डूबने से मौत

सोनहत (कोरिया)। विकासखंड सोनहत अंतर्गत ग्राम पंचायत मझारटोला से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां हॉस्टल मझारटोला में रहकर प्राथमिक शाला में पढ़ाई कर रहे एक छात्र की तालाब में डूबने से असामयिक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम टेंगनी निवासी प्रिंस सिंह पिता बिजेंद्र सिंह मझारटोला स्थित प्राथमिक शाला व हॉस्टल में अध्ययनरत था। बताया जा रहा है कि छात्र पास ही स्थित तालाब की ओर गया हुआ था, जहां गहरे पानी में समा जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस मौजूद है

 

निगरानी और सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल

हादसे के बाद आश्रम/हॉस्टल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और बच्चों की देखरेख पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं:

 

ऐसी जानकारी मिल रही है की लड़का कल से ही लापता था

 

 हॉस्टल समय के दौरान बच्चा अकेले तालाब की ओर कैसे पहुंच गया

 

क्या अधीक्षकों और कर्मचारियों द्वारा बच्चों की आवाजाही और उपस्थिति पर नियमित निगरानी नहीं रखी जा रही थी

The Rashtra Darpan
Author: The Rashtra Darpan

द राष्ट्र दर्पण

Leave a Comment