आनंदपुर के पहाड़पारा में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, कीचड़ और जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें

आनंदपुर क्षेत्र के पहाड़पारा में बारिश के बाद सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह पानी जमा होने और कीचड़ फैलने से राहगीरों एवं स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि कई स्थानों पर सड़क खेत में रोपा लगाने जैसी दिखाई देने लगी है।

ग्रामीणों के मुताबिक लगातार बारिश के चलते सड़क पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इसके कारण सड़क पर कीचड़ बढ़ गया है और पैदल चलने के साथ ही दोपहिया तथा अन्य वाहनों से आवाजाही करना भी मुश्किल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे फिसलने तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का मौके पर निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के साथ जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था भी आवश्यक है।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि संबंधित अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करेंगे, ताकि बारिश के मौसम में आवागमन सुचारू हो सके और क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

शिवघाट में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, सभी सवार सुरक्षित; टला बड़ा हादसा

The Rashtra Darpan
Author: The Rashtra Darpan

द राष्ट्र दर्पण

Leave a Comment