छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की आमाबेड़ा तहसील में फसल बीमा की राशि दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जगदलपुर की टीम ने दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों (RAEO) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया
आमाबेड़ा तहसील, जिला कांकेर (छत्तीसगढ़)
• प्रवीण चंद्राकर (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी)
• सुंदर लाल बच्छड़ (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी)
आलानार पंचायत के किसान सगाऊ राम कोमरा और सुनील कोमरा।
• किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा की राशि आने के बाद, दोनों अधिकारी लगातार अनुचित दवाब बनाकर पैसों की मांग कर रहे थे।
• सगाऊ राम कोमरा को 90 हजार रुपये का बीमा क्लेम मिलना था, जिसके एवज में भारी भरकम रिश्वत मांगी गई थी।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने दोनों को 20,000 रुपये (10-10 हजार रुपये की पहली किश्त) की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।









