छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कोरिया में रुक-रुककर बरस रहे बादल; 2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

कोरिया/ छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कोरिया में रुक-रुककर बरस रहे बादल

 

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कोरिया और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ऑरेंज अलर्ट , बारह जिलों में येलो अलर्ट जारी ।

 

CG WEATHER UPDATE: संपूर्ण छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश भी रिकार्ड की गई है। लगातार बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर का असर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों के मौसम पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में देखने को मिल रहा है।

कोरिया में बारिश का दौर जारी

 

कोरिया में रुक-रुककर बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हुआ है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गति में कुछ कमी आ सकती है। इसके बावजूद कुछ जिलों में मौसम खराब रहने और तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

 

मौसम विभाग ने कोरिया और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश की स्थिति में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में निचले इलाकों और

 

जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

प्रदेश के बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, कबीरधाम समेत 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ स्थानीय स्तर पर तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास नहीं जाने की सलाह दी है।

 

जिले में लगातार हो रही बारिश का असर नदी-नालों के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। कई स्थानों पर नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में ग्रामीण और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। फिलहाल प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लें और जलभराव वाले रास्तों से गुजरने से

The Rashtra Darpan
Author: The Rashtra Darpan

द राष्ट्र दर्पण

Leave a Comment